रायगढ़/जशपुर – छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में सार्वजनिक नागवंशी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन इस वर्ष 15 से 19 अगस्त तक केंद्र पंगसुवा एवं नवीन घटगांव, जिला जशपुर/रायगढ़ में किया जाएगा। महोत्सव को लेकर ग्रामीणों, युवाओं और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजन के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की सामाजिक एकजुटता, पारंपरिक संस्कृति और खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, ग्रामीण, श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
15 अगस्त से होगा कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
नवीन घटगांव में खुली पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 अगस्त शनिवार को सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसके बाद 16 अगस्त को शाम 4 बजे कलश यात्रा एवं रात्रिकालीन रामायण भजन व सत्संग का आयोजन होगा। 17 अगस्त को गलाभिषेक कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें श्रीमती शांता भगत जी (डीडीसी) एवं श्रीमती ज्योति भगत जी (जनपद अध्यक्ष) के आगमन का कार्यक्रम है। इसी दिन रात्रि में कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल होंगे। 18 अगस्त को सुबह पुनः पूजनाहुति तथा 19 अगस्त बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।
इसी क्रम में महिला एवं पुरुष ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पंगसुवा में किया जाएगा। 16 अगस्त को कलश यात्रा एवं रात्रिकालीन रामायण भजन-सत्संग, 17 अगस्त को गलाभिषेक एवं श्रीमती आरती सिंह जी के आगमन के बाद सुबह 11 बजे कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। 18 अगस्त को पूजनाहुति तथा 19 अगस्त को प्रतियोगिता का समापन प्रस्तावित है।
विजेताओं पर होगी इनामों की बारिश
आयोजन की सबसे बड़ी खासियत आकर्षक पुरस्कार राशि है। खुली चुनौती एवं ग्रामीण स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10,001 रुपये, द्वितीय 7,001 रुपये और तृतीय 5,001 रुपये निर्धारित किया गया है।
वहीं खुली चुनौती महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 7,001 रुपये, द्वितीय 5,001 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 3,001 रुपये रखा गया है।
आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रवेश शुल्क 351 रुपये निर्धारित किया गया है।
जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों की रहेगी मौजूदगी
महोत्सव में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। नवीन घटगांव केंद्र में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शांता भगत जी (डीडीसी लैलूंगा) एवं श्रीमती ज्योति भगत जी (जनपद अध्यक्ष लैलूंगा) सहित विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।
पंगसुवा केंद्र में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्रीमती गोमती साय जी (विधायक पत्थलगांव एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष) के शामिल होने का कार्यक्रम है। इसके अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
धार्मिक आयोजन भी रहेंगे आकर्षण का केंद्र
कबड्डी प्रतियोगिताओं के साथ महोत्सव में कलश यात्रा, रामायण भजन, सत्संग, गलाभिषेक एवं पूजनाहुति जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर महोत्सव की शोभा बढ़ाने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
नागवंशी कल्याण युवा समिति छत्तीसगढ़ एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित यह पांच दिवसीय महोत्सव क्षेत्र में खेल, धर्म और सामाजिक एकता का संगम प्रस्तुत करेगा।
आयोजन समिति की अपील:“आइए, महोत्सव में सहभागी बनें, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और सामाजिक एकता एवं हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
