धरमजयगढ़ में शिक्षक साझा मंच ने उठाई आवाज, नियुक्ति तिथि से सेवा गणना सहित पदोन्नति और पेंशन लाभ की मांग
योगेश कुमार की रिपोर्ट
धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के एल.बी. संवर्ग के शिक्षक संगठनों के साझा मंच “शिक्षक साझा मंच” ने सेवारत शिक्षकों के हितों से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। ज्ञापन विकासखंड शिक्षा अधिकारी/अनुविभागीय अधिकारी, धरमजयगढ़ के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
शिक्षक साझा मंच ने अपने ज्ञापन में कहा है कि छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों में सहायक शिक्षक एवं शिक्षक लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में TET की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों में चिंता है। मंच ने मांग की है कि सेवारत शिक्षकों के लिए यदि TET अनिवार्य किया जाता है तो उनकी सेवा सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति की मांग
मंच ने पूर्व में लागू नियमों के अनुसार शिक्षकों की वरिष्ठता को आधार बनाकर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षकों के अनुभव और सेवा अवधि को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
वेतन विसंगति बने बड़ा मुद्दा
ज्ञापन में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है। मंच ने नियुक्ति तिथि से पूर्व की सेवा की गणना करते हुए क्रमोन्नति, पेंशन सहित समस्त सेवा लाभ प्रदान करने की मांग शासन के समक्ष रखी है।

शिक्षकों को शासन से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद
शिक्षक साझा मंच ने शासन से अपील की है कि शिक्षकों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए। मंच का कहना है कि इससे वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को न्याय, सम्मान और सेवा सुरक्षा मिल सकेगी।
शिक्षक साझा मंच की प्रमुख मांगें—
- सेवारत शिक्षकों को TET अनिवार्यता की स्थिति में सेवा सुरक्षा।
- वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करना।
- सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करना।
- नियुक्ति तिथि से पूर्व की सेवा की गणना करना।
- क्रमोन्नति, पेंशन सहित सभी पात्र सेवा लाभ प्रदान करना
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026



