जशपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी क्षितिज गुरभेले (भा.प्र.से., 2024 बैच) की पदस्थापना में संशोधन किया है। शासन के 21 अगस्त 2026 को जारी संशोधित आदेश के अनुसार अब उन्हें पत्थलगांव, जिला जशपुर के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर पदस्थ किया गया है।
धरमजयगढ़ की जगह अब पत्थलगांव की जिम्मेदारी
शासन के पूर्व आदेश में क्षितिज गुरभेले को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया था। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद 21 अगस्त को कार्यमुक्त होने के परिप्रेक्ष्य में शासन ने उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए उनकी नई पदस्थापना पत्थलगांव में की है।
राजस्व एवं प्रशासनिक व्यवस्था की संभालेंगे कमान
पत्थलगांव एसडीएम के रूप में क्षितिज गुरभेले अब क्षेत्र की राजस्व एवं प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। एसडीएम के रूप में उनकी भूमिका राजस्व मामलों के निराकरण, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रशासनिक दायित्वों तथा आम जनता से संबंधित मामलों के निराकरण में महत्वपूर्ण रहेगी।
शासन के संशोधित पदस्थापना आदेश के बाद अब पत्थलगांव को नए एसडीएम के रूप में क्षितिज गुरभेले की नियुक्ति मिली है। युवा आईएएस अधिकारी की पदस्थापना से क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026



