रक्षाबंधन से पहले बहनों को बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त आज होगी जारी
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। 25 अगस्त को बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे।
इस किस्त के तहत प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के खातों में कुल 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। सरकार ने सितंबर 2026 में जारी होने वाली किस्त को रक्षाबंधन के अवसर को देखते हुए समय से पहले जारी करने का निर्णय लिया है।
🎁 रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचेगी राशि
महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार का कहना है कि यह राशि महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं सुपोषण की जरूरतों में महत्वपूर्ण सहयोग दे रही है।
कई महिलाएं इस राशि का उपयोग अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में बचत करने तथा छोटे-छोटे आर्थिक कार्यों में भी कर रही हैं।
💰 अब तक 30 किस्तों में मिली 19,444 करोड़ की सहायता
महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 30 किस्तों में लगभग 19 हजार 444 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदेश की महिलाओं को दी जा चुकी है। अब 31वीं किस्त के रूप में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये का अंतरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री का बहनों को रक्षाबंधन का उपहार
रक्षाबंधन से ठीक पहले राशि मिलने से प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सितंबर माह में मिलने वाली सहायता राशि को पहले ही जारी किए जाने को सरकार बहनों के लिए रक्षाबंधन की सौगात के रूप में प्रस्तुत कर रही है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
