मां के आशीर्वाद और परिवार के सहयोग को दिया सफलता का श्रेय, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी
लैलूंगा। ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन की। इसी बात को सच साबित किया है लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झगरपुर निवासी होनहार छात्र भूपेंद्र प्रधान ने स्वर्गीय त्रिलोचन प्रधान जी के सुपुत्र भूपेंद्र प्रधान का MBBS के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है।
भूपेंद्र की इस सफलता की खबर जैसे ही क्षेत्र में पहुंची, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। सामाजिक बंधुओं, मित्रों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भूपेंद्र को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। फेसबुक, व्हाट्सऐप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी सफलता की चर्चा होती रही। लोगों ने इसे न केवल परिवार बल्कि पूरे झगरपुर और लैलूंगा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
मां और परिवार को दिया सफलता का श्रेय
भूपेंद्र प्रधान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और विशेष रूप से अपनी मां के त्याग, संघर्ष, सहयोग एवं आशीर्वाद को दिया है। उनका कहना है कि जीवन में किसी भी बड़ी सफलता के पीछे परिवार का साथ बेहद महत्वपूर्ण होता है। पढ़ाई के दौरान परिवार ने उनका लगातार हौसला बढ़ाया और कठिन परिस्थितियों में भी उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
भूपेंद्र के लिए यह सफलता केवल एक परीक्षा में चयन नहीं, बल्कि लंबे समय से देखे जा रहे सपने के पूरा होने का क्षण है। लगातार मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणा
ग्राम झगरपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर चिकित्सा शिक्षा के प्रतिष्ठित क्षेत्र में प्रवेश हासिल करना अपने आप में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भूपेंद्र की सफलता से गांव के विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि संसाधनों की सीमाएं प्रतिभा और मेहनत के रास्ते में बाधा नहीं बन सकतीं। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर जारी रहे तो ग्रामीण अंचल का विद्यार्थी भी बड़े सपनों को साकार कर सकता है।
भूपेंद्र के MBBS में चयन पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। लोगों ने उम्मीद जताई कि भूपेंद्र भविष्य में एक संवेदनशील और सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे।
सोशल मीडिया पर छाया भूपेंद्र की सफलता
भूपेंद्र प्रधान के चयन की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई। सामाजिक बंधुओं, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी मेहनत की सराहना की। कई लोगों ने इस उपलब्धि को परिवार के लिए गर्व और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
मां रामचंडी की असीम कृपा, परिवार के आशीर्वाद और भूपेंद्र की मेहनत ने सफलता की यह राह आसान की। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद भूपेंद्र चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएंगे और जरूरतमंदों की सेवा कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
गुप्त खबर न्यूज़ की ओर से भूपेंद्र प्रधान को MBBS में चयन के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। 🌹🌹
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026



