रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की रायगढ़ जिला कार्यकारिणी में संगठनात्मक विस्तार करते हुए बद्रीनाथ मरावी गोंड को जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में मिली इस नई जिम्मेदारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया के निर्देशानुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री जनक राम ध्रुव एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नागेंद्र नेगी के मार्गदर्शन तथा आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री दिलीप केरकेट्टा की सहमति से की गई है।
संगठन और समाज के बीच मजबूत सेतु बनने की उम्मीद
बद्रीनाथ मरावी गोंड को जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने के बाद उनसे उम्मीद जताई जा रही है कि वे मीडिया के माध्यम से आदिवासी समाज, कांग्रेस संगठन और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनकी जिम्मेदारी संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने की भी होगी।
कार्यकर्ताओं में खुशी, बधाइयों का दौर
नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने बद्रीनाथ मरावी गोंड को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बद्रीनाथ मरावी गोंड को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
