रायपुर, 9 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संविदा पदों की भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन के अनुसार कुल 1812 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
🔴 पदवार भर्ती का पूरा विवरण
व्याख्याता वर्ग में—
व्याख्याता हिन्दी के 51 पद, व्याख्याता अंग्रेजी के 65 पद, व्याख्याता संस्कृत के 47 पद, व्याख्याता भूगोल/अर्थशास्त्र के 5 पद, व्याख्याता इतिहास/राजनीति के 6 पद, व्याख्याता सामाजिक विज्ञान के 52 पद, व्याख्याता गणित के 49 पद, व्याख्याता जीव विज्ञान के 39 पद, व्याख्याता वाणिज्य के 104 पद, व्याख्याता रसायन के 44 पद तथा व्याख्याता भौतिक के 53 पद शामिल हैं।
प्रधानपाठक के पद—
प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक के 27 पद तथा पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक के 24 पद रिक्त हैं।
शिक्षक वर्ग में—
सहायक शिक्षक के 590 पद, शिक्षक हिन्दी/संस्कृत के 34 पद, शिक्षक अंग्रेजी के 106 पद, शिक्षक कला के 72 पद, शिक्षक विज्ञान के 56 पद, शिक्षक गणित के 68 पद तथा व्यायाम शिक्षक के 50 पद शामिल हैं।
अन्य पदों में—
ग्रंथपाल के 60 पद, शिक्षक कम्प्यूटर के 40 पद तथा प्रयोगशाला सहायक के 170 पद शामिल हैं।
📌 कुल 1812 पद
इस भर्ती में सहायक शिक्षक के सर्वाधिक 590 पद हैं। वहीं प्रयोगशाला सहायक के 170, शिक्षक अंग्रेजी के 106 और व्याख्याता वाणिज्य के 104 पद शामिल हैं।
📝 विस्तृत विज्ञापन का इंतजार
लोक शिक्षण संचालनालय के संक्षिप्त विज्ञापन के अनुसार शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम, आरक्षण संबंधी विस्तृत विवरण एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तृत विज्ञापन में जारी की जाएगी।
विभाग ने विस्तृत विज्ञापन के लिए eduportal.cg.nic.in का उल्लेख किया है। विज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि रिक्त पदों की संख्या परिवर्तनशील है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
