रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस पर वन विभाग की टीम नजर रखी हुई है। इस खूबसूरज नजारे को ड्रोन कैमरे में कैद किया गया। वन विभाग की टीम ने आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
बताया जा रहा है कि, 24 हाथियों का दल एक साथ धरमजयगढ़ वन मंडल के छालरेंज में विचरण कर रहा है। वन विभाग के अधिकारी लगातार हाथियों पर ड्रोन के माध्यम से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने के लिए वन विभाग ने मुनादी की है। रायगढ़ जिले में 100 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
रायगढ़ जिले में 152, कोरबा में 46 हाथियों का दल घूम रहा
वहीं 18 जून को रायगढ़ जिले के अलग-अलग जंगल में 152 हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच डर का माहौल है तो वन विभाग मुनादी कराकर लोगों को अकेले जंगल जाने से मना कर रहा है। वही कोरबा जिले के कटधघोरा क्षेत्र के जंगल में 46 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की संख्या 90 से ज्यादा थी, लेकिन अब अलग-अलग हाथियों का दल रायगढ़ के जंगल में आ पहुंचा है। रायगढ़ वन मंडल में 97 हाथी विचरण कर रहे हैं और इसमें सबसे ज्यादा हाथी घरघोड़ा रेंज के कुडमकेला क्षेत्र में 42 और देहरीडीह क्षेत्र में 23 मौजूद हैं। इसके अलावा धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में 10 हाथी हैं। बाकी जंगल में अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं।
लगातार की जा रही निगरानी
अमलीडीह के ग्रामीणों ने बताया कि, जब हाथी गांव के करीब होते हैं और वन विभाग द्वारा मुनादी कराई जाती है तब ग्रामीण सतर्क हो जाते हैं। इसके बाद खेतों के पास जमा हो जाते हैं. ताकि खेतों को बचाया जा सके। वहीं, धरमजयगढ़ के ग्रामीणों ने बताया कि हाथी अभी रायगढ़ की ओर गए हैं और रात में कभी भी लौट सकते हैं।
मादा हाथियों की संख्या ज्यादा
बताया जा रहा है कि 2 वन मंडल में 152 हाथी हैं और इसमें मादा हाथियों की संख्या ज्यादा है। इसमें रायगढ़ वन मंडल नर 20, मादा 51 और 26 शावक हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल में नर 14, मादा 22 और शावक 19 हैं। कुल नर हाथी की संख्या 34, शावक 45 और मादा हाथी 73 हैं।
कोरबा जिले में 46 हाथी
कटघोरा वनमंडल क्षेत्र से अलग-अलग 3 ग्रुप में हाथी विचरण कर रहे हैं। इनमें से केंदई में 14, एतमानगर में 17, झटका में 14 एवं पासान क्षेत्र में एक हाथी विचरण कर रहे हैं। इस इलाके में हाथी जंगलों में है। इसलिए बस्ती क्षेत्र के लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है। लेकिन समय समय पर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
