रायगढ़ ,लैलूंगा/ रायगढ़ जिले के लैलूंगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत आमापाली बीट में बीती रात एक हाथी ने 50 वर्षीय ग्रामीण आनंद उरांव पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पहले घरघोड़ा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसकी गंभीर चोटों को देखते हुए उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण का अचानक हाथी से सामना हो गया था। किसी तरह जान बचाकर वह पास के एक घर में पहुंचा, जिसके बाद संजीवनी 108 टीम को बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। आनंद उरांव के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
हाथी के हमले से ग्रामीण के घायल होने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल के परिजनों से मुलाकात की और तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह उल्लेखनीय है कि इन दिनों रायगढ़ जिले में हाथियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। भोजन की तलाश में हाथी अक्सर गाँवों के करीब पहुँचकर नुकसान कर रहे हैं। वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम लगातार हाथियों के मूवमेंट पर नज़र बनाए हुए है और प्रभावित गाँवों के ग्रामीणों को अलर्ट कर रही है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
