रायगढ़ 3 सितंबर 2025 लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में रविवार रात हुए हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी मधुसूदन राठिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मृतक गाडाराम राठिया की हत्या उसके ही गांव के मधुसूदन ने लकड़ी के फाड़ी से सिर पर वार कर दी थी।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 31 अगस्त की रात गाडाराम राठिया और उसका मधुसूदन राठिया पडोसी के घर पर मौजूद थे। दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर मधुसूदन ने जलाने के लिए रखी गई लकड़ी से गाडाराम के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में घायल गाडाराम को सीएचसी लैलूंगा ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
1 सितंबर को मृतक के बेटे मिथुन राठिया ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि आरोपी मधुसूदन की पत्नी की कुछ दिनों पहले हाथी कुचलने से मौत हो गई थी और इस घटना के बाद से मृतक गाडाराम उसे अक्सर चिढ़ाता था, जिससे वह रंजिश रखता था। इसी कारण उसने विवाद बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
लैलूंगा पुलिस ने हत्या का अपराध क्रमांक 226/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज कर आरोपी मधुसूदन राठिया पिता चमारसिंह राठिया (55 वर्ष) निवासी मोहनपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार की और घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फाड़ी पुलिस ने बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे, सहायक उपनिरीक्षक परमेश्वर गुप्ता, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, आरक्षक सुमित एक्का और संतराम कंवर की सराहनीय भूमिका रही।
- मां रामचंडी दिवस की भव्य शोभा यात्रा – बहामा से लमडांड तक निकलेगी ऐतिहासिक भक्ति एवं आस्था का महासंगम - April 1, 2026
- एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव - April 1, 2026
- रायगढ़ में “नवा तरिया, आय के जरिया” अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार - March 31, 2026
