रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया वाहन बरामद किया है। वाहन सीएसपीडीसीएल (ब्ैच्क्ब्स्) जोन-1 कार्यालय से चोरी हो गया था।
जूटमिल छठ घाट के पास रहने वाले मनीष सिंह ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका चार पहिया छोटा हाथी वाहन क्रमांक ब्ळ 13 ।न् 3594 रायगढ़ ब्ैच्क्ब्स् जोन-1 कार्यालय में एक वर्ष से फ्यूज ऑफ कॉल और मरम्मत कार्य के लिए लगाया गया था। 17 अक्टूबर 2025 की रात कार्यालय परिसर से वाहन चोरी हो गया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 533ध्2025 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति टेकचंद साहू चोरी हुए वाहन के पास मंडराता दिखा। पुलिस ने तुरंत संदेही का पता लगाकर उसके घर पर दबिश दी, जहां चोरी किया गया वाहन मिला। पुलिस ने आरोपी टेकचंद साहू पिता श्याम सुंदर साहू उम्र 29 वर्ष निवासी सावित्री नगर बजरंगपारा रायगढ़ थाना जूटमिल जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर चोरी गया छोटा हाथी बरामद किया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया। चोरी के इस खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल और सहायक उप निरीक्षक राकेश शर्मा और हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
- मां रामचंडी दिवस की भव्य शोभा यात्रा – बहामा से लमडांड तक निकलेगी ऐतिहासिक भक्ति एवं आस्था का महासंगम - April 1, 2026
- एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव - April 1, 2026
- रायगढ़ में “नवा तरिया, आय के जरिया” अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार - March 31, 2026
