रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण की लाश गांव के तालाब के पास मिली। वह रात में घर से बाहर गया था और वापस नहीं लौटा। सुबह जब उसकी तलाश की गई, तो उसकी लाश तालाब के पास देखी गई। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बरपाली के 42 वर्षीय विनोद कुमार राठिया बुधवार रात अपने घर से बाहर गया था। इसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा। सुबह जब परिजन उसकी तलाश करने निकले, तो उन्होंने देखा कि गांव के जोबा तालाब के पास विनोद की लाश पड़ी है।
यह देखकर परिजनों ने तुरंत गांव के सरपंच रामकृष्ण राठिया को इसकी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में यह खबर अन्य ग्रामीणों तक भी पहुंच गई, और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।
पुलिस को सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि विनोद के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। कहा जा रहा है कि वह रात में शराब पीने के बाद घर नहीं लौटा।
हालांकि उसकी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच जारी रखी है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
