रायगढ़, 3 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ जिले में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जूटमिल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने देशी व अंग्रेजी शराब से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर पुसौर–कोडातराई मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहन चालक ने अपना नाम सजीत पटेल (23 वर्ष), निवासी ग्राम हरदी यार्ड रोडपारा, थाना चन्द्रपुर, जिला सक्ती बताया। वाहन की तलाशी लेने पर 30 पाव देशी प्लेन शराब एवं 40 पाव गोल्डन गोवा सुपीरियर व्हिस्की बरामद की गई। आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से कुल 70 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग का पिकअप वाहन क्रमांक CG-06-GP-7520 जब्त किया। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 3 लाख 7 हजार 200 रुपये आंकी गई है। इस मामले में थाना जूटमिल में आबकारी एक्ट की धारा 34-2 एवं 59-क के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। साथ ही धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत पृथक से कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशांत राव के साथ प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे तथा आरक्षक धनेश्वर उरांव और शशिभूषण साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
- मां रामचंडी दिवस की भव्य शोभा यात्रा – बहामा से लमडांड तक निकलेगी ऐतिहासिक भक्ति एवं आस्था का महासंगम - April 1, 2026
- एसआई निरज पटेल की घर वापसी पर लिबरा में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक स्वागत लिबरा में एसआई निरज पटेल का भव्य स्वागत, कर्मा पार्टी की धुनों से गूंजा गांव - April 1, 2026
- रायगढ़ में “नवा तरिया, आय के जरिया” अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार - March 31, 2026
