रायगढ़ से सहयोगी हरिराम गुप्ता
रायगढ़/छ ग़ शासन के आयुष विभाग संचालनालय के आदेशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी रायगढ़ डॉ सी एस गौराहा सर के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य मन्दिर समकेरा(आयुष) समस्त स्टाफ एवं योग प्रशिक्षक श्री टिकेश्वर प्रसाद साहू के द्वारा दिनांक 01/02/26 से 05/02/26 तक पांच दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर ग्राम महलोई में किया गया था। जिसमे पांचों दिन स्कूल के बच्चों एवं गाँव के नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस तरह से ग्राम महलोई में योग शिविर का सफल आयोजन हुआ। प्रतिदिन योग समाप्ति उपरांत बच्चों को अंकुरित चना, मूंग व योग संबंधी पामप्लेट बांटा गया। योग में अनुशासित रह कर योग करने वाले बच्चों को पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
इस योग प्रशिक्षण शिविर में लोगों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, मयूरासन, सर्वांगासन जैसे आसनों के साथ भस्त्रिका भ्रामरी, अनुलोम विलोम, कपाल भाती, व अन्य विभिन्न प्रकार के योग व आसन एवं जीवनोपयोगी प्राणायाम सिखाए गए। शिविर का समापन उद्बोधन में सरपंच माननीय श्रीमती गौरी rathiya जी, द्वारा योग प्राणायाम को जीवन शैली का एक अभिन्न हिस्सा बनाने का आव्हान किया गया एवं हमारे आदरणीय भैया श्री आकाश महापात्र जी एवं श्रीं मोतीलाल साहू जी के द्वारा योग प्रशिक्षक श्री टिकेश्वर प्रसाद साहू जी को स्मृति चिन्ह उपहार एवं श्रीफल भेंट किया गया।
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
