रायगढ़, 14 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के प्रवास पर पहुंचे। शहर के डिग्री कॉलेज स्थित लाल मैदान में उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लाल मैदान पहुंचने पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, विजय केडिया, कौशलेष मिश्रा, पवन शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे तथा नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Latest posts by SURESH GUPTA (see all)
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

