पूंजीपथरा पुलिस ने सामारूमा मेन रोड पर घेराबंदी कर पकड़े कबाड़ से लदे ट्रक, परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके चालक
लोहे के एंगल, पाइप और टिन से भरे ट्रकों की जांच में चोरी की संपत्ति होने का संदेह, चालकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
अवैध कबाड़ और चोरी की संपत्ति के परिवहन में संलिप्त तत्वों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त नजर, ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार कार्रवाई जारी
“अवैध कबाड़, चोरी की संपत्ति और संगठित अपराध में संलिप्त लोगों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी” — एसएसपी शशि मोहन सिंह
रायगढ़, 24 फरवरी 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रकों में लोड भारी मात्रा में अवैध कबाड़ जब्त किया गया है। दिनांक 23 फरवरी 2026 की दोपहर पूंजीपथरा पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर जा रहे चार ट्रकों को मेन रोड समारूमा के पास घेराबंदी कर पकड़ा। ट्रकों की तलाशी लेने पर उनमें लोहे के एंगल, पाइप, टिन एवं अन्य कबाड़ के टुकड़े लोड पाए गए, जिनका कुल वजन करीब 80 टन तथा वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 28 लाख 35 हजार रुपये है। पुलिस द्वारा कबाड़ और चारों ट्रकों समेत कुल 82 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
कार्यवाही दौरान जप्त वाहन- ट्रक क्रमांक CG14D0528 से करीब 11 टन कबाड़, ट्रक CG04ML3765 से करीब 25 टन कबाड़, ट्रक CG15AC4339 से करीब 15 टन कबाड़ तथा ट्रक AP31TF7866 से करीब 29 टन कबाड़ जब्त किया गया।आरोपियों पर क्रमश: इस्तागासा क्रमांक 09/2026, 10/2026, 11/2026 और 12/2026 धारा – 35(क)(ड) BNSS/ 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है ।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

