रायगढ़। जिंदल रोड स्थित सीएमओ चौक पर विकसित Samriddhi Business Park Raigarh के ग्रैंड लॉन्च का पहला दिन काफी सफल और उत्साहपूर्ण रहा। 13 मार्च से शुरू हुए इस तीन दिवसीय लॉन्च कार्यक्रम में व्यापारियों, निवेशकों और शहरवासियों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के पहले ही दिन प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया और बड़ी संख्या में लोगों ने साइट का दौरा कर प्रोजेक्ट की जानकारी प्राप्त की।
इस प्रोजेक्ट के माध्यम से रायगढ़ को एक आधुनिक कमर्शियल हब मिलने जा रहा है, जहां प्रीमियम रिटेल शॉप्स और शो-रूम्स उपलब्ध होंगे। लॉन्च के पहले दिन आगंतुकों ने प्रोजेक्ट की सुविधाओं, डिजाइन और लोकेशन की सराहना की। प्रोजेक्ट में उपलब्ध आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और आकर्षक सुविधाओं ने व्यापारियों और निवेशकों को खासा प्रभावित किया।
परिसर में सीसीटीवी सुरक्षा, बूम बैरियर, पर्याप्त पार्किंग स्पेस, आकर्षक गार्डन, वाई-फाई कनेक्टिविटी, अंडरग्राउंड बिजली और ड्रेनेज सिस्टम, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग और STP जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यह परिसर व्यापारिक गतिविधियों के लिए एक आदर्श स्थान बनता है।
निवेशकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट में स्मार्ट 20:80 पेमेंट प्लान की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें खरीदारों को केवल 20 प्रतिशत राशि का भुगतान बुकिंग के समय करना होगा और शेष 80 प्रतिशत राशि पजेशन के समय देनी होगी। रेरा में पंजीकृत यह प्रोजेक्ट रायगढ़ के उभरते व्यापारिक क्षेत्र में एक नए बिजनेस लैंडमार्क के रूप में उभर रहा है।
लॉन्च के पहले दिन मिले सकारात्मक प्रतिसाद से प्रबंधन भी उत्साहित है। आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे कार्यक्रम का पहला दिन बेहद सफल और यादगार रहा। प्रबंधन को उम्मीद है कि अगले दो दिनों में भी प्रोजेक्ट को लेकर लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
- सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं के सपनों को मिले पंख, हायर सेकेंडरी स्कूल नारायणपुर में साइकिल वितरण समारोह संपन्न - July 28, 2026



