रायगढ़, 14 मार्च।एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने महिला पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घायल महिला और आरोपी तुलेश्वर चौहान प्रेम विवाह कर पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे और घटना का कारण आपसी पुराना विवाद बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष दास महंत पिता मंगल दास महंत उम्र 32 वर्ष निवासी तेंदूभाठा थाना घरघोड़ा ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सास श्रीमती संतोषी महंत वर्ष 2011 में तुलेश्वर चौहान निवासी जोंगरा जिला सक्ती से प्रेम विवाह कर उनके साथ रह रही थी। दोनों हाल ही में तेंदूभाठा स्थित उनके घर में मकान निर्माण कार्य में सहयोग करने आए थे।
रिपोर्ट के अनुसार 12 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे गांव के पड़ोसी ने फोन कर संतोष महंत को सूचना दी कि तुलेश्वर चौहान ने झगड़े के दौरान सब्जी काटने वाले *लोहे के हसिया (परसूल)* से संतोषी महंत के गर्दन और ठुड्डी पर वार कर दिया है। परिजनों ने महिला को घरघोड़ा अस्पताल पहुंचाये, सूचना पाकर संतोष अस्पताल पहुंचा जहां देखा गया कि उसकी सास संतोषी के गर्दन, ठुड्डी और दोनों हाथ की उंगलियों में गंभीर चोट लगी थी और खून निकल रहा था।
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026

