रायगढ़। दो दिन पहले मांड नदी के डोंगाघाट में ट्राली में रेत लोड करने के दौरान श्रमिक ट्राली को ट्रैक्टर में जोड़ रहा था, इस दौरान हाईड्रोलिक उसके ऊपर ही गिर गया, जिसमें दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर धरमजयगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अंबेटिकरा निवासी सहसराम मांझी पिता स्व. संतराम मांझी (37 वर्ष) ट्रैक्टर पर मजदूरी का काम करता था। ऐसे में विगत 29 अप्रैल को सुबह उसने एक सोल्ड ट्रैक्टर पर काम करने के लिए गया, जहां उसने मांड नदी के डोंगाघाट पर रेत लोड कर रहा था, रेत लोड होने के बाद ट्राली का हाइड्रोलिक उठाकर ट्रैक्टर में जोड़ रहा था, इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को पिछे जैसे ही किया तो हाईड्रोलिक में टकराते ही ट्राली पिछे खिसक गई, जिससे सहसराम मांझी अनियंत्रित हो गया और हाईड्रोलिक उसके ऊपर ही गिर गया, जिससे उसमें दबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने कहना है कि इस मामले को गंभीरता से जांच की जा रही है, ट्रैक्टर मालिक ही वाहन को चला रहा था, इससे उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। वहीं पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

