एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “उधारी रकम विवाद में हत्या कर साक्ष्य छुपाने जैसे जघन्य अपराध का कापू पुलिस ने प्रोफेशनल तरीके से पर्दाफाश किया है ।”
रायगढ़। थाना कापू पुलिस द्वारा ग्राम कुम्हीचुआ में मिले युवक के शव के मामले में गंभीर जांच करते हुए अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश किया गया है। दिनांक 27.04.2026 को देवव्रत तुरी (30 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हीचुआ का शव उसके निर्माणाधीन मकान के पीछे बाड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की सूचना पर थाना कापू में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत दम घुटने और गले की हड्डी टूटने से होना पाए जाने पर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
क्या है घटना, कैसे हुआ खुलासा—
दिनांक 27.04.2026 को घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी, वैज्ञानिक अधिकारी पी.एस. भगत, थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव और थाना कापू पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल और शव का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। मृतक के शरीर पर गले, कलाई और पीठ पर दबाव एवं संघर्ष के निशान मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों द्वारा मृत्यु को होमीसाइडल बताया गया।
घटना के संबंध में मृतक के पिता चमराराम तुरी (60 वर्ष) ने बताया कि इसका लडका देवव्रत तुरी की शादी ग्राम बेहरामार धरमजयगढ के निर्मला बसोड के साथ सामाजिक रीति रिवाज से 13-14 साल पहले सम्पन्न हुआ था जिसके वैवाहिक जीवन से 04 बच्चे है तीन बेटी व एक बेटा है देवव्रत व उसकी पत्नी के बीच अनबन होने से उसकी पत्नी निर्मला बसोड तीनों बेटियों को लेकर अपने मायके बेहरामार में करीब 02 वर्षों से अलग रह रही है बडा नाती रणबीर बसोड 12 साल का है जो अपने दादा-दादी के साथ कुम्हीचुआ में रहता है एवं मृतक की बहन कौशल्या भी अपने माता-पिता अपने तीनों बच्चों के साथ रहती है । मृतक व उसके माता -पिता व बहन के साथ भी आये दिने विवाद होते रहता था बताया गया है कि दिनांक 26-04-26 के शाम देवव्रत अपने कमरे में था और माता-पिता एवं बहन भी अपने कमरे में खाना खाकर सोने चले गये कि सुबह दिनांक 27-04-2026 को मृतक का बेटा रणबीर अपने पिता के कमरे में देखने गया तो मृतक अपने कमरा अंदर नहीं था । आस पास में पता तलाश किये जो कि मृतक के निर्माणाधीन इंद्रा आवास एवं मिट्टी के मकान के बगल बाडी में देवव्रत तुरी मरा हुआ पट हालत में मिला मृतक के दोनों हाथ कलाई में तथा गले के पास तथा पीठ में काला गहरा निशान दिखाई पड रहा था तथा नाक से खुन निकल रहा था । थाना प्रभारी कापू द्वारा मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही किया जा कर शव का पी. एम. कराया गया । मृतक का शार्ट पी. एम. रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु होमीसाईडल प्रकृति का होना लेख किये । मर्ग जांच पर एवं डाक्टर के शार्ट पी. एम. रिपोर्ट पर अज्ञात ब्यक्ति द्वारा गला घोट कर हत्या करना पाये जाने से थाना कापू में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 103(1) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा मृतक के परिजनों, ग्रामीणों और संदिग्धों से तीन दिनों के सघन पूछताछ में कोई खास जानकारी निकलकर नहीं आयी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि गांव के करमसाय नगेसिया और मृतक के बीच लंबे समय से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। मार्च महीने में करमसाय नगेसिया का पूरा परिवार उसके घर उसके मारने पीटने आये थे और घरवालों से झगड़ा विवाद कर लौट गये ।
संदेह के आधार पर करमसाय नगेसिया पिता पतिराम नगेसिया उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हीचुआ को थाना लाकर गहन पूछताछ की गई। शुरू में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

