रायगढ़। एसएसपी शशिमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस क्रिकेट सट्टा के नेक्सस को तोड़ने में जुटी है। रायगढ़ पुलिस टीम ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के अपलिंक की जांच करते हुए मध्य भारत के सबसे बड़े सट्टा नेटवर्क कहे जाने वाले सट्टा खाईवाल “मन्नू नथानी” गिरोह तक जा पहुंची है । सट्टा खाईवाल “मन्नू नथानी” के गिरोह से जुड़कर खरसिया का अमित मित्तल अपने रायपुर, सक्ती, रायगढ़, खरसिया के साथियों के साथ मिलकर सट्टा नेटवर्क फैला रहा था।
विदित हो कि हाल ही में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में पकड़े गए मुल्जिम से पूछताछ में खरसिया में रहने वाले अमित मित्तल की पुष्कर अग्रवाल और उसके पिता सुनील अग्रवाल से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में हवाला के माध्यम से रूपयों के लेनदेन इंपुट मिले थे। एसएसपी शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर सीएसपी मयंक मिश्रा के साथ थाना साइबर की टीम तब आरोपी अमित मित्तल और उसके संपर्क में आये लोगों और उनकी गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही थी जिनके हैदराबाद, मुम्बई और फिर गोवा में रहने की जानकारी मिली। तत्काल सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना साइबर रायगढ़ की टीम द्वारा गोवा जाकर आरोपी की पतासाजी की गई तो कैंडोलिम बिच में किराए में विला लेकर उसके साथियों के साथ रहने की जानकारी मिली, एक सफल रेड कार्यवाही कर विला में दबिश दी गई। वहां अमित अग्रवाल उसके साथी मोहित सोमानी, प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू, सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू को दबोचा गया।
की जावेगी, जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
अमित मित्तल पिता अनूप मित्तल उम्र 30 साल स्टेशन रोड खरसिया
2 मोहित सोमानी पिता मुरलीधर सोमानी उम्र 38 साल निवासी समता कॉलोनी आजाद चौक रायुपर
प्रकाश वाधवानी पिता जगदीश वाधवानी उम्र 28 साल निवासी चौबे कॉलोनी आजाद चौक रायपुर
आकाश मोटवानी पिता दीपक मोटवानी उम्र 31 साल निवासी कचहरी चौक थाना मौदहा पारा जिला रायपुर
राहुल खंडेलवाल पिता स्व. विनोद खंडेलवाल 36 साल निवासी मेग्नेटो सिग्नेचर होम, तेलीबांधा रायपुर
सुलभ खंडेलवाल पिता सुनील खंडेलवाल उम्र 33 साल निवासी रामसागर पारा आजाद चौक रायपुर
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026

