एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
📰 रायगढ़ | 15 मई
पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में महिला अधिवक्ता कु. अराधना सिदार की हत्या के विरोध में शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर से अधिवक्ताओं ने मौन जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में शामिल अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में एक युवती का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान बाद में महिला अधिवक्ता कु. अराधना सिदार के रूप में हुई। इस घटना के बाद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।
शुक्रवार को अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में निकाले गए मौन जुलूस में न्याय की मांग को लेकर अधिवक्ता एकजुट नजर आए। एसपी कार्यालय पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
इस दौरान एसएसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
जुलूस और प्रदर्शन में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लालमणि त्रिपाठी, सचिव लोकनाथ केशरवानी, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव, महिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुश्री शकुन्तला चौहान, सह-सचिव निशांत चौबे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपनी साथी अधिवक्ता को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

