आम के पेड़ पर झूलती मिली वृद्ध की लाश, गांव में फैली सनसनी
रायगढ़/ रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूसलदा में एक वृद्ध व्यक्ति की आम के पेड़ पर झूलती हुई लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अनत राम राठिया पिता धनी राम राठिया उम्र 63 वर्ष निवासी ग्राम पूसलदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना 19 मई 2026 की रात्रि लगभग 11 बजे से 20 मई 2026 की सुबह 8 बजे के बीच की है।
सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास आम के पेड़ पर शव को फंदे से लटकता देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना परिजनों एवं घरघोड़ा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
घरघोड़ा पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है तथा दम घुटने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

