करीब 400 पुलिसकर्मियों एवं परिजनों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, जांच और दवाइयों का लिया लाभ
सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर जांच के लिए मोबाइल कैंसर केयर एंबुलेंस भी रही उपलब्ध
एसएसपी शशि मोहन सिंह — स्वस्थ जवान ही अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारियों के प्रति पूर्ण न्याय कर सकता है, पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता, ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे
रायगढ़ । रायगढ़ पुलिस और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आज उर्दना स्थित पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए विशाल मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, आईएमए के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रकाश मिश्रा, आईएमए रायगढ़ के अध्यक्ष डॉ. प्रभात पटेल, सचिव डॉ. राजकुमार गुप्ता एवं अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि इस हेल्थ कैंप का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ-साथ उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि अक्सर पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी, व्यस्तता और समय के अभाव में अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं, जिसके कारण कई बीमारियां गंभीर रूप धारण कर लेती हैं। इस तरह के शिविरों से बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान कर उनका समय पर उपचार संभव हो सकेगा। उन्होंने शिविर में अपनी सेवाएं देने पहुंचे सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रकाश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर और पुलिस दोनों ही समाज सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि शिविर में परामर्श लेने वाले पुलिसकर्मी यदि अगले 10 दिनों के भीतर संबंधित चिकित्सकों के पास फॉलोअप के लिए पहुंचते हैं तो उनसे किसी प्रकार की परामर्श फीस नहीं ली जाएगी।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

