रायगढ़/पूंजीपथरा। तमनार चौक से पूंजीपथरा जाने वाले पगडंडी मार्ग पर अधेड़ महिला की जली हुई लाश मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
17 जून को मायाराम सालिकराम क्रेशर के पास एक महिला का शव जली हुई अवस्था में मिला था। घटनास्थल पर घसीटने के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच की सबसे बड़ी चुनौती मृतिका की पहचान और आरोपी तक पहुंचना था। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने तकनीकी, वैज्ञानिक और स्थानीय सूचना तंत्र का सहारा लिया। मृतिका की पहचान के लिए फोटो और वीडियो विभिन्न माध्यमों से साझा किए गए।
इसी दौरान जानकारी मिली कि लक्ष्मी कॉलोनी में किराए से रहने वाला एक व्यक्ति और उसके साथ रहने वाली महिला कई दिनों से दिखाई नहीं दे रहे हैं। बाद में जशपुर जिले से पहुंचे परिजनों ने शव और कपड़ों के आधार पर महिला की पहचान मंगरिता एक्का (60 वर्ष) के रूप में की।
पुलिस ने संदेही इमिलीयूस तिग्गा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि दोनों पिछले कुछ समय से साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद बढ़ने के बाद महिला की मौत हुई और बाद में आरोपी ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को आग लगा दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
- सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं के सपनों को मिले पंख, हायर सेकेंडरी स्कूल नारायणपुर में साइकिल वितरण समारोह संपन्न - July 28, 2026


