रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) प्रचार केंद्र रायगढ़ द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को समर्पित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव 2026 का आयोजन 4 से 6 सितंबर तक किया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
4 सितंबर से होगा शुभारंभ
महामहोत्सव के प्रथम दिन 4 सितंबर को जगन्नाथ मंदिर के पास, पल्लीवी महल, राजापारा, रायगढ़ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इनमें निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, रंगोली और हस्तशिल्प प्रतियोगिता प्रमुख हैं। शाम 5 बजे से इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ में हरिनाम संकीर्तन के साथ जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा।
5 सितंबर को विशेष आयोजन
दूसरे दिन 5 सितंबर को श्रील प्रभुपाद जी का 130वां व्यास पूजा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बाल उत्सव प्रतियोगिता समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। प्रवेश निःशुल्क रहेगा तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
6 सितंबर को भव्य धार्मिक कार्यक्रम
महामहोत्सव के अंतिम दिन 6 सितंबर को अंशा इंटरनेशनल होटल, रायगढ़ में कार्यक्रम आयोजित होंगे। दोपहर 3:30 से शाम 6 बजे तक बाल महोत्सव, शाम 6 से 7 बजे तक नाट्य प्रस्तुति, 7 से 7:30 बजे तक पुरस्कार वितरण और शाम 7:30 से रात 9:30 बजे तक भजन संध्या एवं महामभिषेक होगा।
इसके बाद रात 9:30 से 10 बजे तक विशेष नृत्य प्रस्तुति एवं कथा का आयोजन किया जाएगा। रात 10 बजे से पुष्प अभिषेक एवं महाआरती का कार्यक्रम होगा।
श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील
आयोजकों ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के साथ हरिनाम संकीर्तन, भजन, कथा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और धार्मिक अनुष्ठान आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
आयोजन समिति ने श्रीभगवान के विशेष महामभिषेक के लिए श्रद्धालुओं से सहयोग की भी अपील की है। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी एवं सहयोग के लिए आयोजकों द्वारा संपर्क नंबर जारी किए गए हैं।
विशेष आकर्षण: तीन दिनों तक चलने वाला यह महामहोत्सव रायगढ़ में कृष्ण भक्ति, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष संगम प्रस्तुत करेगा।


- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
