योगेश चौहान की रिपोर्ट
रायगढ़, 10 मई 2025। रायगढ़ जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार जल्द ही एक आधुनिक साइबर थाना स्थापित करने जा रही है। इस दिशा में अहम कदम उठाते हुए राज्य के वित्त मंत्री श्री चौधरी ने थाने के संचालन हेतु 10 नए पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की है। यह थाना पूरी तरह से अत्याधुनिक तकनीक और संसाधनों से लैस होगा, जहां विशेष रूप से प्रशिक्षित स्टाफ नियुक्त किया जाएगा। ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, फर्जीवाड़ा और अन्य डिजिटल अपराधों की जांच अब पहले से कहीं अधिक तेज और प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।
बीते कुछ वर्षों में साइबर फ्रॉड और डिजिटल ठगी के मामलों में लगातार वृद्धि देखी गई है। इसे देखते हुए राज्य शासन ने नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। रायगढ़ में प्रस्तावित साइबर थाना न केवल पीड़ितों को शीघ्र राहत देगा, बल्कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को भी सुनिश्चित करेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया है।
उनका मानना है कि इस थाने की स्थापना से आम जनता में विश्वास बढ़ेगा और साइबर अपराधियों को एक सख्त संदेश मिलेगा।राज्य सरकार की यह पहल रायगढ़ को डिजिटल सुरक्षा की दिशा में एक नई पहचान देगी और तकनीकी अपराधों के विरुद्ध एक मजबूत कदम साबित होगी।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
