रायगढ़। महिला क्रिकेट में रायगढ़ जिले को बड़ी सफलता मिली है। जिले की चार होनहार बेटियों ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जिला क्रिकेट संघ की पहल और खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई है — अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर वर्ग में जिले की चार महिला खिलाड़ियों का चयन विभिन्न स्टेट ट्रायल्स के लिए हुआ है।
चयनित खिलाड़ियों में शामिल हैं:
रोशनी ठाकुर – अंडर 19 टीम के ट्रायल के लिए चयनित
ममता भगत – अंडर 23 टीम के लिए चयन
अनुपमा भगत – अंडर 23 टीम के लिए चयन
वीरता चौहान – सीनियर टीम में चयन
इसके साथ ही अंडर-15 संभावित छत्तीसगढ़ टीम में पक्षिका टोप्पो का भी चयन हुआ है, जिन्होंने हाल ही में हुए ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन किया।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों को अभ्यास मैचों और आगामी स्टेट ट्रायल्स में भाग लेने के लिए जल्द रवाना किया जाएगा।
उनकी इस सफलता पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, सचिव रामचन्द्र शर्मा, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, और अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा जताई कि ये बेटियां राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगी।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026
