📍 रायगढ़ | जिले में बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में ‘कम्प्यूटर ऑपरेटर’ के पद पर संविदा नियुक्ति दिलाने का लालच देकर एक शातिर युवक ने ग्राम कोतरा की एक युवती से 3 लाख 38 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने महीनों तक टालमटोल करने के बाद एक फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। जब पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ, तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जशपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
🔎 कैसे रचा गया ठगी का जाल
पीड़िता कुमारी पदिमनी यादव (27 वर्ष), निवासी ग्राम कोतरा, की पहचान उसकी भतीजी के माध्यम से बैकुण्ठपुर निवासी हरीश मिश्रा (31 वर्ष) से हुई। आरोपी ने अपनी पहुंच और प्रभाव का हवाला देते हुए कलेक्ट्रेट में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर पीड़िता ने 9 फरवरी से 22 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 3,38,500 रुपये नकद और ऑनलाइन माध्यम से दे दिए।
📄 फर्जी नियुक्ति पत्र से खुली पोल
जब लंबे समय तक नौकरी नहीं मिली, तो पीड़िता ने आरोपी पर दबाव बनाया। आरोपी ने “कॉल मी सर्विसेस” नामक संस्था का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उसे गुमराह करने की कोशिश की। कलेक्ट्रेट में जांच के दौरान पत्र पूरी तरह फर्जी निकला, जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
⚠️ पूर्व भृत्य निकला आरोपी
जांच में सामने आया कि आरोपी हरीश मिश्रा पहले श्रम विभाग में भृत्य (चपरासी) के पद पर कार्यरत रह चुका है। उसके व्यवहार को लेकर पहले भी शिकायतें मिल चुकी थीं।
🚔 जशपुर से गिरफ्तारी
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जशपुर में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि ठगी की अधिकांश रकम खर्च हो चुकी है और फर्जी नियुक्ति पत्र उसने अपने साइबर कैफे से तैयार किया था।
💰 ठगी की रकम: ₹3,38,500
📍 पीड़िता: ग्राम कोतरा निवासी युवती
🧑 आरोपी: हरीश मिश्रा (31 वर्ष)
📄 फर्जी संस्था: “कॉल मी सर्विसेस”
📱 जब्ती: रियलमी मोबाइल, ₹900 नकद
⚖️ धाराएं: BNS की धारा 318(4)
📍 गिरफ्तारी: जशपुर से
- ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस में रायगढ़ से चक्रधर सिदार बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी - July 30, 2026
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026

