जोगीडीपा केनाल लिंक रोड निर्माण में प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ द्वारा प्रस्तावित जोगीडीपा केनाल लिंक रोड निर्माण परियोजना में प्रशासनिक विसंगतियों एवं प्रभावित परिवारों के हितों को लेकर कांग्रेस के शिष्टमंडल ने कलेक्टर तथा निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर न्यायोचित समाधान की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रस्तावित सड़क निर्माण से बड़ी संख्या में स्थानीय परिवार प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को प्रभावितों के नुकसान को न्यूनतम करने तथा उनके पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
कांग्रेस ने मांग की है कि जोगीडीपा केनाल लिंक रोड की चौड़ाई 16 मीटर निर्धारित की जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को कम से कम नुकसान पहुंचे। शिष्टमंडल का कहना है कि इस क्षेत्र में इससे अधिक चौड़ी सड़क की आवश्यकता नहीं है।
इसके अलावा जोगीडीपा, फौजदार, बाबूपारा से लेकर मरीन ड्राइव तक प्रभावित होने वाले सभी परिवारों तथा उनके सभी वयस्क सदस्यों को प्रगति नगर मरीन ड्राइव प्रभावितों की तर्ज पर निःशुल्क प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया जाए।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए प्रभावित परिवारों को उचित राहत एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने का आग्रह किया ।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

