14 खेल विधाओं में मिला प्रशिक्षण, उत्कृष्ट खिलाड़ियों व सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षकों का हुआ सम्मान
रायगढ़। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर में कुल 385 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
शिविर में बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, ताइक्वांडो, कूडो, आर्चरी, बॉक्सिंग, किक-बॉक्सिंग, योगासन एवं वुशू सहित 14 खेल विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। खिलाड़ियों को तकनीकी कौशल, शारीरिक फिटनेस, खेल अनुशासन और टीम भावना के विकास पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
समापन समारोह में सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी जीवन लाल नायक, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्रीमती प्रतिमा सागर, व्यायाम शिक्षक जितेश्वर प्रधान, सेवानिवृत्त सहायक संचालक प्रेमकिशोर प्रधान, सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षक मुकेश चटर्जी एवं बी.के. डनसेना सहित जिला स्तरीय खेल संघों के पदाधिकारी और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल प्रशिक्षण शिविर केवल खेल कौशल विकसित करने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। ऐसे शिविर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को समान अवसर प्रदान कर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षकों का विशेष सम्मान किया गया। साथ ही प्रत्येक खेल से चयनित सर्वश्रेष्ठ बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। सभी प्रशिक्षकों को उनके योगदान के लिए मानदेय राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
- भाजपा मंडल मुकड़ेगा ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती - July 30, 2026
- ग्राम कमरगा (सराईपारा) में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा गांव - July 28, 2026
- सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं के सपनों को मिले पंख, हायर सेकेंडरी स्कूल नारायणपुर में साइकिल वितरण समारोह संपन्न - July 28, 2026


