रायगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायगढ़ के सिंधुर पार्क में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का स्वागत फलदार पौधा भेंट कर किया गया। इसके पश्चात उन्होंने पार्क परिसर में पौधारोपण कर पौधों को सींचा तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ी जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित नागरिकों ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरा-भरा एवं सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


