रायगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायगढ़ में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और उद्योगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से चेहरे पर मास्क लगाकर रैली निकाली और पर्यावरण विभाग कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले में उद्योगों द्वारा खुले में फ्लाई ऐश डंप की जा रही है तथा कारखाना अधिनियम के नियमों की अनदेखी की जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि इन लापरवाहियों के कारण श्रमिकों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है और दुर्घटनाओं में मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं।
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि उद्योगों से निकलने वाले धुएं के कारण रायगढ़ प्रदूषित शहरों की श्रेणी में पहुंच गया है। पार्टी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदूषण मापक यंत्र स्थापित करने, प्रदूषण स्तर की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निगरानी के लिए सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक समिति गठित करने की मांग की।
वहीं, संबंधित अधिकारियों का कहना है कि जिले के उद्योगों की नियमित जांच की जा रही है और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


