रायगढ़। विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर 7 जून (रविवार) को रायगढ़ जिले में ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और नियमित शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस अभियान में जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों, खेल संघों, युवा संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।
विभाग के अनुसार, साइकिल रैली केवल एक खेल गतिविधि नहीं बल्कि जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम भी है। इसके जरिए लोगों को नियमित व्यायाम, सक्रिय जीवनशैली तथा पर्यावरण अनुकूल परिवहन के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का पंजीयन भारत सरकार के निर्धारित पोर्टल पर किया जाएगा।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिलेवासियों से आह्वान किया है कि वे 7 जून को आयोजित इस अभियान में शामिल होकर स्वस्थ, सक्रिय और फिट भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


