रायगढ़, कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लीटर देशी एवं विदेशी शराब जब्त की है। प्राप्त शिकायत के आधार पर आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती रागिनी पटेल ने अपनी टीम के साथ आबकारी वृत्त रायगढ़ (शहर) क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान धांगरडीपा निवासी विश्वनाथ देवांगन को अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 20 पाव विदेशी मदिरा गोल्डन गोवा व्हिस्की सहित कुल 9 लीटर शराब बरामद की गई।
आबकारी टीम ने शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की टीवीएस सुपर एक्सल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। जांच में पाया गया कि आरोपी उक्त वाहन के माध्यम से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहा था।
आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


