रायगढ़/करिश्मा मेहरा ने राजधानी नई दिल्ली में 19 जून को आयोजित मिस यूनिवर्स चयन प्रतियोगिता में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ से एकमात्र स्थान बनाया है। प्रतियोगिता का आयोजन निखिल आनंद के नेतृत्व में किया गया, जिसमें देश के 28 राज्यों से प्रतिभागियों का चयन किया गया।
छत्तीसगढ़ से कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन चयन का ताज रायगढ़ की बेटी करिश्मा मेहरा के सिर सजा। अब वे मिस यूनिवर्स की मुख्य प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।
करिश्मा बचपन से ही सौंदर्य प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखती रही हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने जेसीआई द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में मिस फेस ऑफ रायगढ़ का खिताब जीता था। उसी वर्ष रायपुर में आयोजित फेस ऑफ वोग–रिवल्स में भी पहचान बनाई। इसके बाद 2020 में मुंबई में आयोजित मिस टीन इंडिया यूनिवर्स प्रतियोगिता में उन्होंने मिस टीन इंडिया यूनिवर्स कॉस्ट्यूम का खिताब हासिल किया और टॉप–5 तक पहुंचकर रायगढ़ का नाम रोशन किया।
करिश्मा इससे पहले मिस टीन इंडिया मल्टीमीडिया प्रतियोगिता में मिस फैशन आइकॉन का सम्मान भी प्राप्त कर चुकी हैं।
रायगढ़ के मोदीनगर क्षेत्र निवासी करिश्मा के पिता तरसेम सिंह और माता बलजीत कौर ने हर परिस्थिति में बेटी का साथ दिया। परिवार की मेहनत और करिश्मा की लगन आज इस उपलब्धि के रूप में सामने आई है।
स्टेशन चौक युवा समिति सहित शहर के लोगों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए करिश्मा और उनके परिवार को बधाई दी तथा राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


