49.50 लाख की चिटफंड ठगी में बड़ी कार्रवाई : फ्लोरा मैक्स कंपनी के दो फरार अधिकारी गिरफ्तार
रायगढ़ | ऑपरेशन “क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता
रायगढ़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चिटफंड धोखाधड़ी मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत यह कार्रवाई की गई।
मामला करीब 49.50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें फ्लोरा मैक्स कंपनी के अधिकारी श्याम सिंह राजपूत और बलराम बंजारा उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इससे पहले कंपनी की एजेंट मंजू चौहान सहित अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई हो चुकी है।
निवेश और रोजगार का सपना, महिलाओं पर कर्ज का बोझ
शिकायत के अनुसार, कंपनी ने स्व-रोजगार, अधिक मुनाफा और बैंक लोन के नाम पर महिलाओं को व्यवसाय से जोड़ने का दावा किया। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के समूह बनाकर उनके नाम पर बैंक से ऋण दिलाया गया और दुकानें संचालित कराई गईं। आरोप है कि व्यवसाय और आय पर कंपनी संचालकों ने नियंत्रण रखा तथा महिलाओं से किए गए ₹2,700 मासिक भुगतान के वादे पूरे नहीं किए गए।
बताया गया कि इस पूरे प्रकरण में 165 महिलाओं को आर्थिक नुकसान और बैंक ऋण का दबाव झेलना पड़ा।
एसएसपी का संदेश:
“निवेश और रोजगार के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोहों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।”
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026


