25 लाख परिवारों तक जनजागरण और 1 लाख हनुमान चालीसा केंद्र समितियों के गठन का लिया गया संकल्प
रायगढ़, 26 जुलाई। राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत की दो दिवसीय प्रांत बैठक 25 एवं 26 जुलाई को रायगढ़ में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश एवं विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगठन विस्तार, जनजागरण, सांस्कृतिक जागरण तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में आगामी अभियान के तहत 25 लाख घर-परिवारों तक पहुंचकर जनजागरण करने तथा 1 लाख हनुमान चालीसा केंद्र समितियों का गठन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों से इन अभियानों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
बैठक का मुख्य मार्गदर्शन प्रदीप गौर ने किया। उन्होंने संगठन की विचारधारा, राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और हिंदू समाज को संगठित करने के विषय में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर जितेंद्र कुमार महंत ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सेवा भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, युवा सहभागिता, आगामी कार्यक्रमों तथा विभिन्न जिलों में जनजागरण अभियान को प्रभावी बनाने की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और निर्धारित लक्ष्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में बजरंग दल के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए आगामी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का विश्वास व्यक्त किया।
- भारी बारिश का असर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज बंद, CM साय ने दिए निर्देश - September 26, 2026
- भालूमार संकुल में प्रतिभाओं का संगम, ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम - September 25, 2026
- गोमती साय को गुजरात भाजपा की सह-प्रभारी की जिम्मेदारी - September 24, 2026

